फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   100% vaccination of adolescents aged 15 to 18 years could not be done even after one and a half months

15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों का टीकाकरण डेढ़ महीने बाद भी नहीं हो सका शत-प्रतिशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
100% vaccination of adolescents aged 15 to 18 years could not be done even after one and a half months
संभल। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों का टीकाकरण शत-प्रतिशत नहीं हो पाया है। अभी भी तय लक्ष्य के सापेक्ष 17.10 प्रतिशत किशोर टीकाकरण से वंचित हैं। जबकि दूसरा टीका भी काफी कम संख्या में किशोरों को लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किशोरों का टीकाकरण शत-प्रतिशत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 जनवरी से जिले में किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था। इसके लिए 155985 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। शुक्रवार तक 129454 किशोर व किशोरियों को टीका लग सका है। यह कुल लक्ष्य का 82.99 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। डेढ़ महीने के बाद भी किशोरों का टीकाकरण शत प्रतिशत नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण करना चुनौती पूर्ण हैं। यही हाल दूसरे टीका का है।
विज्ञापन

जिलेभर में दूसरा टीका 15293 किशोर व किशोरियों को लगा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. पंकज विश्नोई ने बताया कि टीकाकरण को काफी तेजी से कराया गया है। जो लक्ष्य किशोरों के टीकाकरण में बाकी रह गया है। उसको भी पूरा करा लिया जाएगा। इस समय किशोरों को पहला टीका लगाने के साथ ही दूसरा टीका लगाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका जिले के सभी 15 से 18 वर्ष आयु के किशोर व किशोरियों को लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed