{"_id":"648f544e705a8636d506fc65","slug":"10-year-old-girl-raped-by-luring-five-rupees-sambhal-news-c-15-1-178574-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पांच रुपये का लालच देकर दस साल की लड़की से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पांच रुपये का लालच देकर दस साल की लड़की से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में आरोपी युवक घर के पास खेल रही दस साल की बच्ची को पांच रुपये का लालच देकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची बच्ची की मां को देखकर आरोपी फरार हो गया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव में एक व्यक्ति का खेत ठेके पर ले रखा है और उसमें मक्का की फसल है। पास में ही आरोपी महेंद्र सिंह का घर है। उसका पति किसी काम से बाहर गया हुुआ था। वह मक्का की रखवाली के लिए बेटी को साथ लेेकर गई थी। उस दौरान वह खेतों से जानवरों को भगाने के लिए अंदर चली गई, उसकी दस साल की बेटी वहीं खाली प्लॉट में खेल रही थी। इस दौरान आरोपी महेंद्र सिंह उसे पांच रुपये का लालच देर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के रोने की आवाज सुनकर वह अपने पड़ोसी के साथ महेंद्र सिंह के घर कमरे में पहुंच गई। उसे देखकर आरोपी बेटी को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। वह बेटी को लेकर घर पहुंची और पति के आने पर सारी बात बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।