{"_id":"684b2dda41fbc872a5044574","slug":"10-teams-deployed-to-uncover-the-robbery-of-a-bullion-trader-chandausi-news-c-204-1-chn1003-120747-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सराफा व्यापारी से हुई लूट के खुलासे के लिए 10 टीमें लगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सराफा व्यापारी से हुई लूट के खुलासे के लिए 10 टीमें लगाईं
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई के निकट वाटर पार्क के पास बुधवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे करीब अपनी भाभी के साथ दुकान से घर लौट रहे बाइक सवार सराफा व्यापारी से 10 लाख के जेवर और 50 हजार की नकदी लूट के मामले में दूसरे दिन पुलिस के हाथ खाली रहे। हालांकि खुलासे के लिए एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सर्विलांस और एसओजी समेत दस टीमें गठित की हैं। पुलिस ने तहसील रोड समेत आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बेरनी निवासी अनोज कुमार रस्तोगी अपने छोटे भाई सोनू रस्तोगी के साथ गांव कुढ़फतेहगढ़ में सोने-चांदी की दुकान करते हैं। अनोज कुमार चंदौसी के सीकरी गेट और सोनू आवास विकास कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। बुधवार की शाम अनोज कुमार अपनी भाभी मोनिका के साथ बाइक से चंदौसी लौट रहे थे। भाभी के हाथ में 10 लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवर ओर 50 हजार रुपये से भरे दो बैग थे।
असालतपुर जारई गांव के निकट वाटर पार्क के पास पीछे से दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली। ढाटा बांधे तीन बदमाशों ने तमंचे का भय दिखा कर दोनों बैग लूट लिए और चंदौसी की ओर चले गए। इस मामले में पुलिस ने अनोज कुमार की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ कर खुलासा किया जाएगा।