फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   10 lakh cash missing from bank

बैंक से दस लाख रुपये का कैश गायब, मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
10 lakh cash missing from bank
चंदौसी में पुरानी पैठ स्थित पीएनबी शाखा में मौजूद सीओ अशोक व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी (संभल)। शहर की पुरानी पैठ स्थित पीएनबी शाखा से दस लाख रुपये का कैश गायब हो गया। शुक्रवार की शाम को गिनती के समय दस लाख रुपये कैश कम हुआ तो बैंक स्टाफ में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर काउंटर से अंदर से किशोर थैला लेकर जाते हुए दिखाई दिया है। देर रात सूचना मिलने पर सीओ चंदौसी, इंस्पेक्टर मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर बैंक कर्मचारियों ने दोबारा से कैश गिना। बैंक अधिकारियों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोजाना की तरह पुरानी पैठ स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खुली। शाम चार बजे के बाद काउंटर बंद करने पर कैश की गिनती की गई। गिनती में दस लाख रुपये का कैश यानी 500-500 रुपये के दो बड़े बंडल कम मिले। इससे बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी स्टाफ को बैंक में ही रोक लिया गया। दोबारा से कैश की गिनती गई। बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें दोपहर के 2.52 बजे एक किशोर काउंटर के पास थैला लिए खड़े दिखाई दिया। थोड़ी देर बाद यही किशोर कैश काउंटर के अंदर से तेजी से जाते दिखाई दिया।सूचना पर सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी देखी। इस दौरान बैंक स्टाफ पुलिस को पूरी जानकारी देने से बचता नजर आया। सही जानकारी न देने पर चंदौसी सीओ ने कार्रवाई की चेतावनी तो शाखा प्रबंधक ने दोबारा से कैश गिनने की बात कही। रात करीब साढ़े नौ बजे दोबारा से कैश की गिनती शुरू की गई। इस दौरान पुलिस व अन्य लोगों को बैंक शाखा के बाहर कर दिया गया। देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

घटना के दौरान बंद हुआ गेट का सीसीटीवी कैमरा
चंदौसी। बैंक शाखा के गेट पर भी एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। सुबह से गेट का सीसीटीवी कैमरा चल रहा था। घटना के दौरान करीब दो बजे बैंक के गेट का सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में कैश चोरी होने की सूचना पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। उसमें एक संदिग्ध किशोर दिखाई दे रहा है। गिनती के बाद ही पता चलेगा, कितना कैश कम हुआ था। अभी तहरीर भी नहीं मिली है। जांच चल रही है। शुरू में बैंक स्टाफ ने दस लाख रुपये चोरी होने की बात बताई है।
अशोक कुमार, सीओ चंदौसी।
दोबारा से फिर एक बार पूरे कैश की गिनती की जा रही है। उसके बाद ही पता चल पाएगा, कितना कैश चोरी हुआ है। उसी के आधार पर पुलिस को तहरीर दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे में एक किशोर दिखाई दिया है। पुलिस को फुटेज दिखाई गई है।

दिनेश कुमार, शाखा प्रबंधक पीएनबी पुरानी पैठ।
गेट और दूसरे काउंटर पर था स्टाफ फिर भी कैश चोरी
चंदौसी। पीएनबी शाखा पुरानी पैठ में गार्ड तैनात है। खास बात यह है कि कैश काउंटर नंबर तीन से चोरी हुआ है। बगल के काउंटर नंबर चार में एक अन्य बैंक स्टाफ बैठा हुआ था। उस समय सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ किशोर चार नंबर काउंटर स्टाफ से जानकारी करता दिखाई दे रहा है। उसके बाद किशोर काउंटर के पीछे गैलरी में आता दिखाई दिया। बगल के काउंटर में बैठे स्टाफ और गेट पर गार्ड के होने के बाद भी कैश चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed