फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   10 crore rupees will be spent on the construction of drains and footpaths.

Sambhal News: नाला और फुटपाथ निर्माण पर होंगे 10 करोड़ खर्च

Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
10 crore rupees will be spent on the construction of drains and footpaths.
संभल। शहर में सड़क, फुटपाथ, नाला और नाली का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य 15वें वित्त आयोग के तहत होंगे। नगर पालिका ने 10 करोड़ रुपये प्रस्ताव तैयार किया है। जिला स्तर पर बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

चार लाख से अधिक की आबादी वाले शहर संभल में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में सड़कें टूटी हैं या नहीं बनी हैं।
नाला और नाली का निर्माण होना है या फिर फुटपाथ बनाया जाना है, इसकी तैयारी कर ली गई है। नगर पालिका ने 15वें वित्त आयोग के तहत काम कराने के लिए प्रस्ताव बनाया है। ईओ नगर पालिका डॉ.मणिभूषण तिवारी का कहना है कि करीब 10 करोड़ रुपये से जल निकासी के लिए नाला, नाली, सड़क निर्माण और फुटपाथ बनाया जाएगा। इस प्रस्ताव को जिला स्तर पर होने वाली 15वें वित्त आयोग की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई तो काम शुरू कराया जाएगा। अगर कोई संशोधन होना होगा तो वह भी किया जाएगा।
बहरहाल, सड़क, नाला, नाली निर्माण होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। उनकी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। फुटपाथ बन जाने से तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed