फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saifai Sports College renamed as Dhyanchand Sports College

अब ध्यानचन्द के नाम पर होगा सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम

Thu, 31 Aug 2017 04:36 PM IST
भाषा/ एजेंसी
भाषा/ एजेंसी Updated Thu, 31 Aug 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Saifai Sports College renamed as Dhyanchand Sports College
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नामकरण ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचन्द के नाम पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कल ध्यानचन्द की जयन्ती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘हॉकी के जादूगर’ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेजर ध्यानचन्द ने उत्कृष्ट खेल से पूरी दुनिया में देश को पहचान दिलायी है । उन्होंने एलान किया कि सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नामकरण मेजर ध्यानचन्द के नाम पर किया जाएगा।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार भी ओलम्पिक खेलों में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को छह करोड़, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को चार करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, एशियाई एवं राष्ट्रमण्डल खेलों में भी केन्द्र सरकार की पुरस्कार राशि की तर्ज पर ही प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 14 खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार तथा आठ अन्य खिलाड़ियों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।


Read Also: ध्यानचंद को याद, खिला ड़ियों का किया सम्मान

योगी ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनको उचित अवसर मुहैया कराये जाने की आवश्यकता है। इसके लिए वर्तमान राज्य सरकार खेल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम कर रही है।

ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां - https://goo.gl/j6S1ic

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed