फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Zonal and Sector Magistrate appointed for Panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Zonal and Sector Magistrate appointed for Panchayat elections
पंचायत चुनाव के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। पंचायत के रिक्त पदों पर होने वाले चुनाव के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। चार अगस्त को मतदान और पांच अगस्त को मतगणना होगी।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि विकास खंड बलियाखेड़ी एवं पुंवारका के लिए उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया। उनके साथ जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार तथा सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता विजय प्रकाश वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार विकास खंड सरसावा के लिए उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अंबष्ट को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। उप कृषि निदेशक राकेश कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। विकास खंड रामपुर मनिहारान के लिए उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान संगीता राघव को जोनल मजिस्ट्रेट तथा खंड विकास अधिकारी रामपुर मनिहारान कमला प्रताप श्रीवास्तव को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि तीन अगस्त को संबंधित विकास खंड से समस्त सामग्री सहित मतदान दलों की रवानगी सुनिश्चित करें। चार अगस्त को मतदान बाद सील मतपेटिका एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख स्ट्रांग रूम में सुरक्षित भंडारण कराएं। सभी संबंधित अधिकारी अपने विभागीय वाहन का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed