फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ziaur Rahman murder case: SIT will submit report in 14 days

जियाउर्रहमान हत्याकांड : 14 दिन में एसआईटी देगी रिपोर्ट

Thu, 17 Apr 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ziaur Rahman murder case: SIT will submit report in 14 days
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के इस्लामनगर गांव में लगभग ढाई साल पहले हुए जियाउर्रहमान हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी को सुप्रीम कोर्ट से दो और सप्ताह का समय मिल गया है। जांच पड़ताल करने के बाद ही टीम रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

दरअसल, दो नवंबर 2022 को इस्लामनगर में कुछ लोगों ने जियाउर्रहमान से मारपीट कर दी थी, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसी मामले के आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति की पुत्री ने भी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने जियाउर्रहमान पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जबकि जियाउर्रहमान के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मृतक के परिजन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर एसआईटी का गठन हुआ था। पिछले दिनों एसटीआई टीम में शामिल एसपी सिटी व्योम बिंदल, पुलिस उपाधीक्षक मुजफ्फरनगर राजकुमार, निरीक्षक मनोज कुमार, चौकी प्रभारी संजय शर्मा, उपनिरीक्षक विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सुशांत व नमन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां जुटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में एसआईटी को सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह और जांच करने के आदेश दिए हैं, ताकि कोई भी तथ्य न रह जाए। टीम हर बिंदु पर जांच में जुटी हुई है। एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट में प्रेषित की जाएगी। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed