{"_id":"60830a0b8ebc3ebf8277c7af","slug":"youths-who-came-to-make-keys-were-stolen-by-millions-saharanpur-news-mrt5357458105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाबी बनाने आए युवकों ने की लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाबी बनाने आए युवकों ने की लाखों की चोरी
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित वसंत विहार में घर में ताले की चाबी बनाने आए दो युवकों ने परिवार को बातों में उलझाकर 20 तोले के सोने के जेवरात और 65 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घर के नजदीक ही लगे सीसीटीवी में दोनों आरोपियों के चेहरे कैद हो गए। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर आरोपियों को पकड़वाने की मांग की। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला वसंत विहार में कारोबारी राजेंद्र बाठला रहते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहल्ले में चाबी बनाने वाले दो युवक घूम रहे थे। उनकी अलमारी के ताले में कुछ दिक्कत थी। दोपहर दो बजे उनकी पत्नी ने चाबी बनवाने के लिए दोनों युवकों को बुलाया। आरोपियों ने अलमारी की चाबी बनाते हुए राजेंद्र बाठला की पत्नी और पिता को बातों में उलझाकर लॉकर किसी अन्य चाबी से खोल लिया और उसमें 20 तोले सोने के जेवरात और 65 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी अलमारी का हैंडल लाने की बात कहकर लॉकर व अलमारी में ताला लगाकर चले गए। बृहस्पतिवार को आरोपी नहीं आए। इस पर कारोबारी के परिवार को शक हुआ। शुक्रवार को अलमारी का लॉकर खोलकर देखा गया तो 20 तोले के सोने के जेवरात और 65 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। मोहल्ले में ही एक मकान पर लगे सीसीटीवी में आरोपियों का चेहरा कैद हो गया, जिसमें आरोपी वहां से जाते हुए नजर आ रहे हैं। राजेंद्र बाठला ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेवरात और नकदी बरामद कराई जाएगी।