फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youths were beaten with sticks, police are not taking action

Saharanpur News: युवकों को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Sun, 22 Feb 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youths were beaten with sticks, police are not taking action
चिलकाना। गांव नथमलपुर निवासी अनुसूचित जाति के दो युवकों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव नथमलपुर निवासी नितिन तथा संजय राजमिस्त्री का काम करते हैं। 19 फरवरी को कस्बा पठेड से काम निपटाकर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव का ही एक युवक मिला, जिसके साथ पठेड़ के कुछ युवक बहस कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, तो आरोपितों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि वह रात में ही पठेड़ पुलिस चौकी पहुंचा और बाद में थाना चिलकाना में तहरीर दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि पीडितों की मैडिकल जांच करा दी गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed