{"_id":"6400cbcf7aad6ecb980f8364","slug":"youth-shot-in-the-stomach-condition-critical-saharanpur-news-c-14-1-139498-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवक के पेट में मारीं गोलियां, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवक के पेट में मारीं गोलियां, हालत गंभीर
विज्ञापन
मल्हीपुर रोड पर युवक को मारी गोली जिला अस्पताल में युवक का उपचार करते चिकित्सक
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित गांव रामनगर में किराएदारों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसएसपी और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मवींखुर्द निवासी संजीव कुमार (42) पुत्र जगदीश पेंटर है। संजीव की बहन पूजा और जीजा राजा देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह संजीव अपनी बहन से मिलने के लिए रामनगर में आया था। करीब साढ़े 11 बजे जब वह बहन के घर से अपने गांव जाने के लिए निकला तभी स्कूटी पर सामने से दो युवक आए और उन्होंने संजीव के पेट में दो गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पड़ोसियों ने संजीव को उठाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर पहले उसे पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि संजीव के साले शुभम की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी उसी मकान में किराए पर रहते थे, जहां पर संजीव की बहन रहती है। जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर संजीव की कहासुनी हो गई थी। पुलिस मकान मालिक से जानकारी लेकर आरोपियों को पता करने में जुटी है।
विज्ञापन