फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth shot dead in Sarsawa

सरसावा में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 23 Oct 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Sarsawa
सरसावा में किसान की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम झबीरण में मंगलवार सुबह से लापता व्यक्ति का रक्त रंजित शव 24 घंटे बाद उसके ही खेत के ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने युवक के सीने से सटाकर गोली मारी थी। पुलिस को मृतक की जेब से उसका मल्टी मीडिया मोबाइल तथा पर्स भी सुरक्षित बरामद हो गया। लेकिन हत्यारों ने मोबाइल का समस्त डाटा डिलीट कर रखा था। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए तो स्नीफर डॉग भी हत्यारों की तलाश में खेतों में घूमता रहा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। परिजनों ने रंजिश में हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे के करीब ग्राम झबीरण निवासी योगेश 33 वर्ष पुत्र धीरज सिंह सरसावा जाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकला। लेकिन जब काफी देर भी नहीं लौटा तो परिजनों ने गांव के लोगों को बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए युवक की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर में योगेश की बाइक, चाबी सहित गांव के समीप ईंट भट्टे के पास स्थित उसके खेत के रास्ते पर खड़ी मिली। ग्रामीणों ने योगेश को उसके खेत तथा आसपास के खेतों में खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया, परिजनों के अनुसार योगेश के मोबाइल पर घंटी लगातार जाती रही, पुलिस ने फोन की लोकेशन निकलवाकर खोजबीन कराई, लेकिन रात आठ बजे पुलिस भी लौट गई, ग्रामीण देर रात तक योगेश को खोजते रहे। बुधवार सुबह छह बजे के करीब योगेश के दूसरे खेत को बटाई पर जोत रहा गांव का ही एक व्यक्ति खेत पर पहुंचा तो नलकूप के पास योगेश को लहूलुहान हालत में पड़े देखा। वह वापस गांव पहुंचा तथा सारा मामला बताया। जिसके बाद ग्रामीण खेत पर पहुुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो योगेश मृत अवस्था में था। उसके सीने पर गोली का निशान था। पुलिस की मानें तो गोली सीने से सटाकर मारी गई थी। शव के पास ही 315 बोर का एक कारतूस भी बरामद हुआ जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर भी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से हत्या के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव के आसपास के सबूत इकट्ठा किए।
विज्ञापन

घर पर छाया मातम
योगेश के घर उसकी मौत की खबर पहुंची परिजनों में मातम छा गया। मृतक की मां तथा पत्नी और बहन बिलखते हुए घटना स्थल पर ही पहुंचे। मृतक की मां ने परिवार के ही एक व्यक्ति पर योगेश की हत्या करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि योगेश के पिता और छोटे भाई की मृत्यु पहले ही हो चुकी है, केवल योगेश ही परिवार का सहारा था। ग्रामीण भी रंजिश में हत्या होने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी सुधीर उज्जवल तथा सर्विलांस टीम के इंचार्ज मुबारिक हसन ने बताया कि सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष
ग्रामीणों का कहना है कि यदि रात में ही पुलिस की लोकेशन को छोड़कर अपने हिसाब से खोजबीन करते तो शायद योगेश की जान बच सकती थी। वे लोकेशन के ही चक्कर में पड़े रहे जबकि शव के पास फोन मिलने के बाद भी पुलिस की ओर से निकलवाई लोकेशन पुरानी स्थिति ही दर्शाती रही। इसके अलावा ग्रामीणों में पुलिस के रात में लौट जाने पर आक्रोश है।

सरसावा में किसान की हत्या के बाद विलाप करते परिजन

सरसावा में किसान की हत्या के बाद विलाप करते परिजन- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में किसान की हत्या के बाद जांच करती फारेंसिक की टीम व डॉग स्क्वायड

सरसावा में किसान की हत्या के बाद जांच करती फारेंसिक की टीम व डॉग स्क्वायड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed