फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth on Bike Knocked Down with a Brick Head Smashed, 20000 Looted

Saharanpur News: बाइक सवार युवक को ईंट मारकर गिराया, सिर फोड़कर 20 हजार लूटे

Wed, 15 Apr 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth on Bike Knocked Down with a Brick Head Smashed, 20000 Looted
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बाइक सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद रास्ते में खड़े दो युवक जेब से 20 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नकुड़ के गांव दैदनोर निवासी सर्वेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम बाइक पर सवार होकर दबनी कब्रिस्तान से होते हुए पूजा एन्कलेव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मानकमऊ से अंबाला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर चोपड़ा फायर वर्क्स के पास पहुंचा। रास्ते में खड़े दो युवकों ने उसकी चलती बाइक पर ईंट फेंककर मारी। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसका विरोध करने पर दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। इस दौरान उसकी शर्ट की जेब से 20 हजार रुपये भी निकाल लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। यह देखकर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed