फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth of Saharanpur died in Himachal Pradesh and he worked as a carpenter

UP: सहारनपुर के युवक की हिमाचल में मौत, कारपेंटर का काम करता था अजय, अभी नहीं हुई थी शादी

Sat, 11 May 2024 05:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 May 2024 05:03 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत हो गई। वह कारपेंटर का काम करता था। बताया गया कि मृतक अजय अविवाहित था।

विज्ञापन
Youth of Saharanpur died in Himachal Pradesh and he worked as a carpenter
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में अंबेहटा में कस्बे के एक युवक की हिमाचल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह कारपेंटर था और छह दिन पहले ही घर से काम पर गया था। युवक के शव को गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


मोहल्ला नयाबांस निवासी अजय कुमार (24) पुत्र सूरज पाल हिमाचल के गांव रिगुम्मा थाना कटवा तहसील कोटखई में अपने भाई ब्रजपाल के साथ कारपेंटर का काम करता था। अजय के भाई नीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात उसने अजय से मोबाइल पर बात की तो वह उल्टी-सीधी बातें कर रहा था। जिससे लग रहा था कि वह किसी परेशानी में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नीरज ने फोन किया तो अंजान व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि उसे यह फोन लावारिस हालत में पड़ा मिला है। ब्रजपाल से संपर्क किया तो बताया कि अजय एक खाई में पड़ा मिला था, जिसे डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय छह दिन पूर्व ही यहां से काम पर गया था। वह अविवाहित था।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed