{"_id":"62113b37ad27d6387f31306c","slug":"youth-killed-three-injured-after-car-overturns-saharanpur-news-mrt5774941118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी हार्दिक (21) पुत्र नरेश अपने दोस्त रितिक (19) पुत्र रणदीप निवासी हिम्मतनगर, कार्तिक (20) पुत्र राजेश, उज्जवल (20) पुत्र भगवान प्रसाद निवासीगण स्टार पेपर मिल कॉलोनी के साथ कार में शुक्रवार की देर रात दिल्ली रोड की तरफ से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन चौकी के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई और कार सवार चारों युवक घायल हो गए।
इसी दौरान कुछ दूरी पर पीछे से आ रही डायल 112 पुलिस की गाड़ी हादसा होते देखकर रुक गई। इसके बाद घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने हार्दिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और हार्दिक की मौत जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पलटने पर हादसा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।