{"_id":"5f51343f8ebc3e338e2648e1","slug":"youth-killed-by-stabbing-another-injured-saharanpur-news-mrt4995123120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर युवक की हत्या, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मारकर युवक की हत्या, दूसरा घायल
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
चाकू मारकर युवक की हत्या, दूसरा घायल
अंबेहटा (सहारनपुर)। दौड़ लगाने के दौरान कहासुनी होने पर एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव चापरचीडी और अंबेहटा के कुछ युवक सुबह के समय दौड़ लगाते हैं। दो दिन पहले युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तभी से तनातनी चल रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे चापरचीडी गांव निवासी आकाश (19) पुत्र इसम सिंह अपने साथी गांव के ही रोशन के साथ अंबेहटा की ओर जा रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ युवक मिले और दोनों को एक बाग में ले गए। वहां दो युवकों ने आकाश और रोशन को चाकू मारा और फरार हो गए। वहां से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने दोनों को बाग में पड़े देखा तो परिजनों को सूचना दी। दौड़े-दौड़े परिजन आए और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोशन का उपचार चल रहा था। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा का कहना है कि हमला करने में दो युवकों के नाम सामने आ रहे हैं। तहरीर मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल
आकाश की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम पसर गया। आकाश की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक आकाश तीन बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार वालों ने बताया कि आकाश कक्षा 12 का छात्र था और पढ़ाई के साथ मेहनत मजदूरी करके घर के खर्च में पिता का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
वहीं, सूचना पर एसपी देहात अशोक कुमार मीणा, सीओ नकुड़ अरविंद कुमार पुंडीर, चौकी प्रभारी नरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आकाश पर हमला करने में दो युवकों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपस में झगड़ा करने वाले सभी छात्र हैं।

युवक की मौत पर विलाप करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR