फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth in Car Shot; Bikers Accused of Opening Fire

Saharanpur News: कार सवार युवक को लगी गोली, बाइक सवारों पर फायरिंग का आरोप

Thu, 28 May 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth in Car Shot; Bikers Accused of Opening Fire
देवबंद गोली कांड मामले में जिला अस्पताल में हंगामा करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
देवबंद। भायला गांव के निकट बुधवार दोपहर आई-20 कार में सवार एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। कार में चार लोग सवार थे। उनका आरोप है कि बाइक सवार नकाबपोश आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली दोस्त को लगी, जबकि छह से अधिक गोलियां कार पर लगी हैं। हालांकि पुलिस ने मामले को अवैध पिस्टल से हुई एक्सिडेंटल फायरिंग बताया है।
विज्ञापन


नागल के पंडोली रोड निवासी मोनिस (25) कार में सवार होकर अपने दोस्त साहिल और बड़गांव निवासी निखिल व एक अन्य के साथ बड़गांव किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान मोनिस कमर के पास गोली लग गई। उसके साथियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मोनिस के दोस्तों ने बताया कि उन्होंने भायला नहर के पास शौच करने के लिए कार रोकी थी। इसी दौरान कई बाइकों पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसमें एक गोली मोनिस को लगी। जबकि पांच गोलियों कार के शीशे और एक बोनट पर लगी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और कार पर लगी गोलियों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

मोनिस का हाल जानने पहुंचे भीम आर्मी पदाधिकारी



देवबंद। भायला गांव में कार सवार नागल के मोनिस को गोली लगने के मामले में सरकारी अस्पताल पहुंचे भीम आर्मी पदाधिकारियों प्रवीण गौतम और राजन गौतम ने घायल का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों ने पर घायल के उपचार में अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। प्रवीण गौतम ने बताया कि उनके वहां पहुंचने पर ही घायल का उपचार शुरु किया गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
प्रारंभिक जांच में मामला अवैध पिस्टल की मिस हैंडलिंग का सामने आया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले स्पष्ट होगा।
-मयंक पाठक, एसपी देहात, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed