{"_id":"6a42cb02047944cc2a05c8ff","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-the-yamuna-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-178556-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यमुना में नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यमुना में नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत
Tue, 30 Jun 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
लखनौती। गर्मी से राहत पाने के लिए दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गए गांव मुबारकपुर निवासी शिवम (22) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
शिवम अपने दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर को यमुना नदी के नंगल घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ रहे दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शिवम को नदी से बाहर निकाला। मरणासन्न हालत में उसको सीएचसी भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए। शिवम चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। दूध की डेयरी की देखभाल के साथ-साथ वह अपनी पढ़ाई भी कर रहा था। शिवम की करीब 15 साल की उम्र में थ्रेसर की मशीन से गेहूं हटाते हुए दाहिनी बांह कट गई थी।