{"_id":"6340639ef179c76e4a48a91a","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pond-while-fishing-saharanpur-news-mrt608599157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने के दौरान युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने के दौरान युवक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
गंदेवड़ा में तालाब के किनारे जुटी भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा निवासी कंवरपाल कश्यप(35) पुत्र सोमा गांव के ही तालाब में शुक्रवार की दुपहर मछली पकड़ने के दौरान डूब गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
दुपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव के पीपलवाले तालाब में कंवरपाल को डूबते देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक मौके पर लोग इकट्ठा होते और बचाव कार्य शुरू किया जाता वह पानी में समा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तीन पंपिंग सेट लगवा कर पानी निकलवाने का कार्य शुरू कराया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कंवरपाल की तलाश कराई गई। करीब तीन घंटे बाद तालाब से कंवरपाल को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कंवरपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कंवरपाल के परिजनों की आर्थिक हालत बेहद खराब है। वह हलवाई के पास मजदूरी करता था। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी और चार बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। एसओ प्रमोद रावल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस तालाब में डूबने से कंवरपाल की मौत हुई है उसे समुद्रसोख ने अपनी चपेट में ले रखा है। ऐसे में यदि तालाब की सफाई हुई होती तो उसकी जान बच सकती थी। ग्रामीणों में इस दौरान प्रधान के भी मौके पर न पहुंचने को लेकर आक्रोश दिखाई दिया। हालांकि ग्राम प्रधान साजिद अंसारी का कहना था कि वे हादसे के वक्त बाहर थे।

गंदेवड़ा में कंवरपाल के डूबने पर शोकाकुल परिजन महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन