{"_id":"6a0386cda6f79a962e0d5a3b","slug":"youth-dies-after-surgery-doctor-accused-of-negligence-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-175287-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Wed, 13 May 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 13 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। मोहल्ला गुजरान निवासी युवक राजू की ऑपरेशन के बाद मौत हो जाने पर परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
मोहल्ला निवासी दीपक ने दी तहरीर में बताया कि उसका भाई राजू पिछले कुछ समय से पेट दर्द की समस्या से परेशान था। लखनौती रोड स्थित उमर हॉस्पिटल में जांच में पित्त की थैली में पथरी बताए जाने के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी। आरोप है कि 3 मई को ऑपरेशन के बाद युवक को लंबे समय तक होश नहीं आया और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बाद में उसे गंभीर अवस्था में दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने युवक की हालत के बारे में सही जानकारी नहीं दी, और हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे सहारनपुर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित चिकित्सकों व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. साबिर का कहना है कि आरोप निराधार है, ऑपरेशन बिल्कुल सही हुआ था।