फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies after bike hits divider

Saharanpur News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 03 Jul 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike hits divider
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गणेशपुर टोल प्लाॅजा के पास बृहस्पतिवर शाम साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सहारनपुर निवासी मोनू (35) उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोनू अपनी बाइक से देहरादून की ओर जा रहा था जैसे ही वह गणेशपुर टोल प्लाॅजा के निकट पहुंचा बाइक अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जेब में मिले कागजों के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को खबर की। जांच अधिकारी सतेंद्र नागर ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed