फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies after being shot under suspicious circumstances

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

Mon, 06 Feb 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being shot under suspicious circumstances
सहारनपुुर/नकुड़। गांव बिड़वी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक लोकेश की मौत हो गई। घटना लोकेश के दोस्त के घर पर हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


घटना सोमवार की देर शाम कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव बिड़वी में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इसी गांव का निवासी 28 वर्षीय लोकेश गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त के घर गया था, जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में लोकेश के सिर में गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली नकुड़ पुलिस, सीओ चंद्रपाल शर्मा एवं क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोकेश के दोस्त को हिरासत में लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस की जांच में गोली लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि लोकेश को अपने दोस्त के साथ एक शादी में जाना था। वह कहीं से तमंचा लाए थे, जिसे चलाकर देख रहे थे। तभी, गोली लोकेश के सिर में लगी और उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ चंद्रपाल शर्मा का कहना है कि गोली कैसे लगी है, इसकी जांच चल रही है। लोकेश के दोस्त को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जांच बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लोकेश की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोकेश एक पुत्र और एक पुत्री है। इसके अलावा उसका छोटा भाई भी है। लोकेश की पत्नी का रो-रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed