फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth close to Imran Masood attacked

इमरान मसूद के करीबी युवक पर हमला

Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth close to Imran Masood attacked
घायल काजी फरहान - फोटो : SAHARANPUR
इमरान मसूद के करीबी युवक पर हमला
विज्ञापन

सहारनपुर। पूर्व विधायक व सपा के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद के करीबी युवक काजी फरहान पर कोतवाली मंडी क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया। काजी फरहान का आरोप है कि कांवड़ियों की सेवा करने पर उस पर हमला किया गया। जबकि पुलिस का कहना है कि फरहान दो पक्षों के बीच विवाद में समझौता कराने गया था, जहां मारपीट हुई।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला बुड्ढी माई चौक निवासी काजी फरहान ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी, दो अज्ञात युवक आए, जिन्होंने हॉकी व डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। एक युवक को उसने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। काजी फरहान का दावा है कि वह कई दिन से शिवभक्तों की सेवा में लगा है। उसके घर के पास भी कांवड़ शिविर लगा है, जिसमें वह सेवा कर रहा था। इसी के चलते उस पर हमला किया गया है। काजी फरहान का कहना है कि उसे सोशल मीडिया पर भी धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, काजी फरहान दोनों पक्षों में हुए विवाद में समझौता कराने गया था, जहां दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में वह चोटिल हुआ है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जांच में कई अहम बातें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed