फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth burnt himself alive due to dispute with wife, death

सहारनपुर: पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का मंजर देख उड़े परिजनों के होश

Tue, 16 Feb 2021 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth burnt himself alive due to dispute with wife, death
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में युवक ने पत्नी से विवाद के चलते खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पत्नी समेत कई लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। घटना शनिवार रात में हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अब्दुल (35) ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी। जिला अस्पताल में रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


खुद को जलाने से पहले युवक द्वारा बनाई गई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपनी पत्नी के अलावा कम्बोहमजरा व मोहम्मदपुर झाझरा गांव के कई लोगों के नाम लेकर उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में अब्दुल कह रहा है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध है। इसको लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हुई है। उसके मरने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
 
युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया अंदेशा है कि इसी के कारण युवक ने खुदकुशी की है। परिजन भी यही बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उसके मरने से पहले बनाई गई वीडियो वायरल होने की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसी कोई वीडियो वायरल हो रही है, तो उसकी जांच कराई जाएगी।  -राजकुमार शर्मा, निरीक्षक, बेहट कोतवाली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed