{"_id":"60219c988ebc3e74a37b7e24","slug":"youth-and-woman-die-in-two-separate-road-accidents-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवक और महिला की मौत
Tue, 09 Feb 2021 01:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ कर रविवार की रात गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बिहारीगढ़ क्षेत्र में पेड़ काटते वक्त नीचे गिर रहे पेड़ की चपेट में आ कर महिला की मौत हो गई। हादसों से मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मांडुवाला निवासी तीस वर्षीय अंकित पुत्र स्वराज सिंह भगवानपुर के रायपुर स्थित फैक्टरी में काम करके अपनी बाइक से लौट रहा था। रात नौ बजे फतेहपुर भादो में राजा धर्म कांटा के पास बैक हो रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अंकित की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी सुषमा सोमवार सुबह 11 बजे खेत में काम करने के लिए गयी थी। उसी खेत में मजदूर पोपलर के पेड़ काट रहे थे। वहीं पास में सुषमा काम कर रही थी। तभी अचानक एक पेड़ सुषमा के सिर पर गिर गया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और सुषमा को घायल अवस्था में छुटमलपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/