फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young textile businessman dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलने पर युवा कपड़ा कारोबारी की मौत

Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young textile businessman dies after being crushed by a truck
सहारनपुर। देहरादून हाईवे पर एक रिसोर्ट के बाहर ट्रक से कुचलने पर युवा कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई। मौके से चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माधवनगर निवासी जोनी (34) कपड़ा कारोबारी थे। वह शुक्रवार की रात थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर स्थित एक रिसोर्ट में चल रही पार्टी में शामिल होने गए थे। वह घर जाने के लिए गाड़ी में बैठने को पैदल ही रिसोर्ट के बाहर आए तो तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने जोनी को चपेट में लेते हुए कुचल दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घायल अवस्था में जोनी को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज की है। जोनी के मामा सुरेंद्र चौहान ने बताया कि जोनी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनका एक भाई और है। जोनी की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed