फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man missing, friend says he was murdered and his body thrown in the river, search for him

Saharanpur News: युवक लापता, दोस्त बोला, हत्या कर नदी में फेंक दिया शव, तलाश लो

Thu, 06 Nov 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Young man missing, friend says he was murdered and his body thrown in the river, search for him
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद दो दिन से लापता है। शक के आधार पुलिस ने गांव के एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में बताया कि उसने अमजद की हत्या कर शव ढमोला नदी में फेंक दिया है। इसके चलते पुलिस दिनभर ढमोला नदी में शव को तलाशती रही। जाल लगाने के साथ ही नोकाएं भी उतारी गईं, लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला। वहीं, परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद उर्फ कारू मजदूरी करता है। भाई अशरफ ने बताया कि तीन नवंबर को गांव के ही फरमान ने अमजद को अपने घर बुलाया था। दोनों साथ में ही मजदूरी करते थे। आरोप है कि फरमान ने अपने घर बुलाकर अमजद की हत्या कर दी है। घटना के दिन अमजद की मां और मौसी दवाई लेकर लौट रही थीं। रास्ते में थक जाने पर मां फरमान के घर चली गईं, तभी उन्होंने बेटे अमजद की आवाज सुनी। जब उन्होंने फरमान से बेटे के बारे में पूछा तो उसने अंदर नहीं जाने दिया। घर में मीटिंग होना बताया। दोपहर तक अमजद घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। भाई अशरफ ने बताया कि वह फरमान के घर पहुंचा। वहां कोल्डड्रिंक के ग्लास पड़े थे, शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और दो दिन पहले फरमान को हिरासत में लिया। पूछताछ में फरमान ने बताया कि उसने अमजद को मार दिया है। इसके बाद शव की ढमोला नदी में तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


-----

-- वर्जन

हिरासत में लिए युवक ने फिलहाल अमजद को मारना स्वीकार किया है। उसने पुलिस को शव ढमोला नदी में फेंकना बताया, जिसकी निशानदेही पर ढमोला नदी में शव की तलाश की जा रही है। देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



-मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed