{"_id":"6563817eeaffa0b0b2063574","slug":"young-man-killed-by-hitting-him-on-the-head-with-a-shovel-over-a-trivial-matter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-13679-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मामूली बात पर युवक के सिर में फावड़ा मार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मामूली बात पर युवक के सिर में फावड़ा मार की हत्या
Sun, 26 Nov 2023 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
- झरना देने से मना करने पर खफा था हमलावर पक्ष
- मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव दंघेड़ा में रविवार सुबह मामूली बात को लेकर एक युवक के सिर में फावड़ा मार कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव दंघेड़ा निवासी अमित कुमार पुत्र राधेश्याम ने नागल थाने पर दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उनका पड़ोसी युवक उनके घर रेत छानने का झरना लेने आया था। उसके छोटे भाई विवेक (24) ने झरना देने से मना कर दिया जिस पर वह बुरा मान गया। रविवार की सुबह करीब 10 बजे विवेक दूसरे पक्ष के घर के सामने से फोन पर बात करता जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चार लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।
एक हमलावर ने उसके भाई के सिर में फावड़े से वार किया जिसमें वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। परिजन उसे नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। पिलखनी पीजीआई में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। युवक अविवाहित था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक हमला करने वालों में एक किशोर की भूमिका सामने आ रही है। मामले की जांच करके उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।