फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   young man is threatening to make a girls photo viral In Saharanpur

दोस्ती में मिला धोखा: युवक ने लड़की से पहली की दोस्ती, फिर तस्वीर वायरल कर रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा सिरफिरा

Fri, 20 May 2022 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 May 2022 11:01 PM IST
सार

पीड़िता महिला ने एसएसपी से शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक ने पहले उसकी बेटी से दोस्ती की और उसके बाद सेल्फी खींच ली। युवक अब उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
young man is threatening to make a girls photo viral In Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक मां ने बेटी का रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहे युवक की पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया है कि लड़की के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की आरोपी धमकी दे रहा है। पीड़ित मां ने मामले को लेकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र रहने वाली एक युवती से पहले युवक ने दोस्ती की और उसके बाद सेल्फी खींच ली। युवक अब उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां का कहना है कि शांतिनगर निवासी युवक बिजली ठीक करने का काम करता है। युवक उनके घर बिजली ठीक करने आया था। आरोपी युवक ने उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ कुछ फोटो भी खींचे थे।

विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व उसने अपनी पुत्री का रिश्ता तय कर दिया है। जल्द उसकी शादी भी होने वाली है। आरोपी युवक अब सोशल मीडिया पर फोटो डालकर उसकी पुत्री का रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि थाना जनकपुरी पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर में एक युवक लड़की की फोटो वायरल कर की धमकी दे बना रहा दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed