{"_id":"5f4d3b608ebc3e4ae11f5049","slug":"young-man-died-in-suspicious-circumstances-under-his-in-laws-saharanpur-news-mrt498982922","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। ससुराल में रह रहे एक युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को उसके तिज्जे की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर घरवालों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली बेहट में दी गई तहरीर में उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार क्षेत्र के गांव शहीदवाला ग्रंट निवासी मिथुन पुत्र इलम सिंह ने बताया कि उसके भाई सुखपाल उर्फ सुक्खू की शादी करीब 16 वर्ष पहले गांव अब्दुल्लापुर में हुई थी। उसकी भाभी का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस कारण वह अपने घरवालों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके भाई का उत्पीड़न कर रही थी। उसने अपने पिता, भोगपुर गांव निवासी बहनोई, चाचा व चाची व उनके लड़कों के साथ मिलकर 29 अगस्त को उसके भाई की हत्या कर दी और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। सोमवार की सुबह करीब 7 बजे उनके परिवार को सूचना दी गई कि सुखपाल की मौत हो गई है, उसका आज तिज्जा किया जा रहा है। उन्हें शामिल होना है, तो आ जाना। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवक पिछले काफी समय से ससुराल में ही रह रहा था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विजयपाल सिंह, सीओ बेहट