फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young Man Commits Suicide by Consuming Poisonous Substance; Uncle Accused of Issuing Threats

Saharanpur News: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मामा पर धमकी देने का आरोप

Sun, 26 Apr 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young Man Commits Suicide by Consuming Poisonous Substance; Uncle Accused of Issuing Threats
पुवांरका(सहारनपुर)। कृष्ण धाम कॉलोनी निवासी आर्यन (18) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि आर्यन के बड़े भाई के साथ मामा और उसके बेटे ने मारपीट की थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसे वापस लेने के लिए मामा और उसका बेटा दबाव बना रहे थे। उन्होंने आर्यन को भी धमकी दी थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र के कृष्णाधाम कॉलोनी निवासी आर्यन सुबह 11 बजे छत पर गया और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। बड़े भाई सौरभ का कहना है कि आर्यन छत से जब नीचे आया तो उल्टी करने लगा। पूछने पर उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। परिजन आर्यन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसको निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। सौरभ ने बताया कि उसके मामा प्रहलाद और उनके बेटे सावन की कृष्ण धाम कॉलोनी में कबाड़ी की दुकान है। वह मामा के पास दुकान पर काम करता था और उसने तीस हजार रुपये एडवांस ले रखे थे। इसी दौरान उसने मामा के रुपये वापस कर दिए तथा दूसरी जगह काम करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि मामा और उसके बेटे ने सौरभ पर अपने साथ काम करने का दबाव बनाया। मना करने पर 19 अप्रैल रात को दोनों ने सौरभ के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसके सिर में चोट आई। इसमें सौरभ ने थाना जनकपुरी की टीपी नगर चौकी पर तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। सौरभ का आरोप है कि लगातार मामा और उसके बेटे की ओर से फैसला करने को लेकर धमकी मिल रही थी। कल छोटे भाई आर्यन को भी धमकाया गया था। इससे डर कर आर्यन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, सीओ सेकेंड मनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपी मामा और उसके बेटे के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज हैँ। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed