{"_id":"67e2fbedecf9dd364f0a3414","slug":"you-will-not-have-to-run-around-offices-to-increase-the-electricity-load-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-145578-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्युत भार बढ़वाने को नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्युत भार बढ़वाने को नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत भार बढ़वाने को अब उपभोक्ताओं को विद्युत निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उपभोक्ता निगम की वेबसाइट पर जाकर अपना भार बढ़वाने आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिलेभर में सात लाख से अधिक विद्युत कनेक्शन है।
विद्युत बिलों में नाम परिवर्तन, पता बदलवाने, मोबाइल नंबर आदि को बदलने के लिए पहले उपभोक्ताओं को विद्युत कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। भार बढ़वाने के साथ नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को महीनों इंतजार करना पड़ता था। साथ ही उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उपभोक्ता घर बैठे निगम की वेबसाइट uppcl.org एवं pvvnl.org के कंज्यूमर कॉर्नर में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भार बढ़वाने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके साथ ही व्हाट्सअप चैट बोट नंबर (7859804803) के माध्यम से उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साथ ही अपनी शिकायतों और आवेदनों की स्थिति की भी जानकारी उन्हें मिल सकेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन