फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   You will get a discount of up to five thousand on buying an electric two-wheeler

Saharanpur News: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लेने पर मिलेगी पांच हजार तक की छूट

Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
You will get a discount of up to five thousand on buying an electric two-wheeler
-सब्सिडी के लिए वाहनों की अलग-अलग श्रेणी की गई निर्धारित
विज्ञापन

-14 अक्तूबर 2022 के बाद वाहन खरीदने वालों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अब सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन की खरीदारी पर सब्सिडी (छूट) दी जाएगी। दोपहिया वाहन लेने पर पांच हजार तक की सब्सिडी मिलेगी। यह लाभ 14 अक्तूबर 2022 के बाद वाहन लेने वालों को मिलेगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि सब्सिडी का लाभ लेने के लिए upevsubsidy.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद सब्सिडी की धनराशि वाहन स्वामी के खाते में भेजी जाएगी। सब्सिडी के लिए वाहनों की अलग-अलग श्रेणी निर्धारित की गई है। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को पांच हजार रुपये, चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को एक लाख रुपये और ई-बसों पर 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन

------





--वर्जन
इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति के तहत वाहन क्रेताओं को क्रय सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए पोर्टल विकसित किया गया है। इस पर आवेदन कर 14 अक्तूबर 2022 के बाद खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों पर आवेदक को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इससे पेट्रोल के खर्चों में कमी आएगी, साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- देवमणि भारतीय, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed