फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   You may have to pay a heavy price if you do not care

कोरोना महामारी, इतिहास खोलता रहा है आंखें

Tue, 24 Mar 2020 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
You may have to pay a heavy price if you do not care
1907 में प्लेग के कारण हुई मौतों की तस्दीक करता किताब के पेज का चित्र। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डब्ल्यूएचओ नोवल कोरोना को महामारी घोषित कर चुका है। सहारनपुर मंडल में भी एक पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद भी कुछ लोग लापरवाह बने हुए है और सावधानी के बजाय एडवाइजरी का उल्लंघन कर सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को महामारी की गंभीरता को समझने के लिए पूर्व में देश और दुनिया में तबाही मचा चुकी महामारियों के बारे में जान लेना चाहिए।
विज्ञापन

शोभित विश्वविद्यालय सहारनपुर के हैरिटेज सेंटर के कोर्डिनेटर एवं इतिहास के जानकार राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ ने बताया कि अभी तक दुनिया में प्लेग सबसे बड़ी महामारी के रूप में रहा है, जिसने दुनिया भर में एक नहीं अनेक बार तबाही मचाई। भारत में 1907 में प्लेग का सबसे अधिक प्रभाव रहा था, जिसमें एक करोड़ 30 लाख लोगों की जान गई थी। करीब 40 साल पहले पुस्तक महल से प्रकाशित किताब में भी इसका जिक्र है। 1347 में प्लेग के कारण यूरोप, एशिया, उत्तर अफ्रीका और अरब में आधी आबादी यानी करीब तीन से पांच करोड़ लोगों की मौतें हुई थी। ऐसे में कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी को प्रत्येक व्यक्ति को गंभीरता से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

महामारी की भेंट चढ़ गई सभ्यताएं
सिंधु सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीनतम शहरी सभ्यता थी, जो भारत और आज के पाकिस्तान के 12 लाख 99 हजार 600 वर्ग किलोमीटर में फैली थी। इसके पतन के कई सिद्धांत बताए गए हैं। किसी ने आर्य के आक्रमण की थ्योरी दी है तो किसी ने व्यापार का पतन और किसी ने नदियों का मार्ग परिवर्तन को कारण बताया है। राजीव उपाध्याय ने बताया कि अमेरिकी इतिहासविद् केनेडी ने कई कंकालों पर अध्ययन के बाद माना कि यह सभ्यता किसी मलेरिया जैसी महामारी के कारण नष्ट हुई। केवल एक की मृत्य का कारण चोट आया था। राजीव उपाध्याय ने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना की एप्पलचियन स्टेट यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर रहे डॉक्टर ग्वेन रॉबिंस ने भी माना कि सिंधु सभ्यता को नष्ट करने में संक्रामक रोग का हाथ था। कंकालों में किसी संक्रामक बीमारी के अंश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं वो बीमारी, जिन्हें घोषित किया गया था महामारी
चेचक, मलेरिया, तपैदिक, पोलियो, कुष्ठ, निमोनिया, डिप्थीरियां हैजा, रैबीज, डेंगू, मिर्गी, टिटनेस महामारी की श्रेणी में रहे हैं। बाद में कुछ बीमारियों के पूर्ण या आंशिक उपचार खोज निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed