फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   You can still register your name in the voter list

Saharanpur News: अभी भी दर्ज करा सकते हैं मतदाता सूची में नाम

Thu, 29 Feb 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
You can still register your name in the voter list
सहारनपुर। मतदाता बनने से वंचित युवा अभी भी आवेदन करके अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद जनपद में मतदाताओं की संख्या 2589251 हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विभिन्न जागरुकता अभियान चला रहा है। इसके तहत जहां कंपनी बाग परिसर में सात किलोमीटर लंबी पेंटिंग शृंखला बनाई गई थी, वहीं माेबाइल वैन के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है। जनपद में 71984 नए मतदाता बने हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि जो मतदाता बनने से रह गए हैं वे फार्म-छह भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जबकि बीएलओ के एप से भी आवेदन किया जा सकता है। फार्म-आठ भरकर नाम संशोधन या स्थान परिवर्तन दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

एक नजर में जिले के मतदाता
पुुरुष ------ 1368223
महिला ----- 1220919
ट्रांसजेंडर --- 109
कुल मतदाता - 2589251
विधानसभा वार मतदाता --
विधानसभा क्षेत्र ------- मतदाता
बेहट -------------- 373836
सहारनपुर नगर ------447490
सहारनपुर देहात -----365725
देवबंद ----------- 341830
रामपुर मनिहारान ----- 315529
नकुड़ ------------- 358775
गंगोह ------------- 386066
------
नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार

मृतक मुलायम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक मुलायम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed