फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   You are fighting for the justice of the victims: Haji Yunus

पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही आप : हाजी यूनुस

Sun, 04 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
You are fighting for the justice of the victims: Haji Yunus
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली के मुस्तफाबाद से विधायक हाजी यूनुस ने कहा देश के हालात गंभीर हैं। मौजूदा सामाजिक, आर्थिक एवं आपराधिक हालात ने जनता को बदहाली के कगार पर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है।
रविवार को पैरामाउंट कॉलोनी स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि विधायक हाजी यूनुस ने कृषि कानून 2020 को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा यह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा पार्टी हाथरस और बलरामपुर जैसी घटनाओं का विरोध कर न्याय की मांग कर रही है। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेश दहिया ने कहा पार्टी व्यवस्था के बदलाव पर काम कर रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए शिक्षा एवं चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में अन्य राज्यों से बेहतर काम किया। दिल्ली मॉडल की तारीफ पूरे देश की जनता कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान याकूब बुलंदशहरी, साबिर अली खां, आस मोहम्मद सैफी, मुंतजिर, सरवट अंजुम, अनस, सोनू, अनवर, साजिद, रिफाकत, इकबाल मंसूरी, इमरान, फैसल जुबैरी, आदित्य गर्ग, वसीम राजा, आदिल हसन, सुशील टांक, रविंद्र राठी, हरपाल सिंह, अनीता राज, सुनीता, मोना, अली शान, शुभम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed