फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yogi assured the end of terrorism and development

आतंकवाद के खात्मे और विकास का भरोसा दे गए योगी

Tue, 04 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Yogi assured the end of terrorism and development
देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में नाचते गाते कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने देवबंद की जनसभा में सहारनपुर के नागरिकों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ा। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के साथ भरपूर विकास का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ और सहारनपुर में कोई फर्क नहीं समझता। प्रत्येक योजनाओं का लाभ सहारनपुर को भी मिला है। पूर्व की सरकारों में भेदभाव होता था। उन्होंने जनपद वासियों से लगाव दर्शाते हुए यहां तक कहा कि पांच साल में दर्जनों बार मैं सहारनपुर आया हूं, पूर्व मुख्यमंत्री शायद ही इतनी बार आए होंगे। उन्होंने एटीएस सेंटर के शिलान्यास के साथ ही जनपदवासियों को 199 करोड़ की 122 परियोजनाओं का भी तोहफा दिया, जिससे जिले के विकास का खाका तैयार होगा।
विज्ञापन

जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर और लखनऊ में कोई अंतर नहीं समझा। विकास के काम लखनऊ में कराए गए हैं तो सहारनपुर में भी विकास के कार्यों को गति दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण अधूरा था, जिसे पूरा कराया गया। दशकों से चली आ रही विश्वविद्यालय की मांग को भी गत माह आकर मां शाकंभरी देवी विवि का शिलान्यास करके पूरा किया है। अब मां शाकंभरी का नाम पूरी दुनिया में होगा। उन्होंने कहा कि यहां के काष्ठ कला उद्योग से पूरी दुनिया में सहारनपुर की पहचान होती है। इस उद्योग को भी बढ़ावा दिया गया। उसे ओडीओपी योजना में शामिल किया। सीएम ने विकास के लिए 199 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके जनपद वासियों का यह भी संदेश दिया कि जिले में विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभाओं में कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
सहारनपुर। सीएम ने विधानसभा सहारनपुर नगर के 15, सहारनपुर देहात के आठ, बेहट के सात, दवेबंद के चार, गंगोह के 12, नकुड़ के छह और रामपुर मनिहारान के नौ विकास कार्यों समेत कुल 152.98 करोड़ के 61 विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सहारनपुर नगर विधानसभा के 15, देहात के सात, देवबंद के 13, रामपुर मनिहारान के नौ, गंगोह के चार और नकुड़ के तीन समेत कुल 45.86 करोड़ रुपये के 51 विकास कार्यो का शिलान्यास किया।

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ?

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ?- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed