फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yogesh Rohila should be given death penalty

Saharanpur News: योगेश रोहिला को फांसी की सजा दी जाए

Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yogesh Rohila should be given death penalty
गंगोह के गांव सांगाठेडा में हत्यारोपी योगेश रोहिला के घर के बाहर खडी पुलिस। संवाद
गंगोह/तीतरों। सांगाठेड़ा गांव में हुए चौहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम ग्रामीणों ने कोतवाल पीयूष दीक्षित को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें आरोपी योगेश रोहिला को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ गांव सांगाठेड़ा पहुंचे। उन्होंने गांव में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद उन्होंने मृतक नेहा के परिजनों और ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन

प्रवेश बटार, जसवीर सिंह, पप्पू शर्मा, मांगेराम चेयरमैन, अंकुर प्रधान, वरुण, संजू शर्मा, विकास फौजी, लोकेश, अनिकेत चौधरी आदि गांव वासियों ने उनसे न केवल आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की अपील की, बल्कि न्याय के लिए गवाही देने की भी इच्छा जताई। ग्रामीणों ने कहा कि वह अदालत में पूरी सच्चाई के साथ बयान देंगे ताकि न्याय में कोई बाधा न आए और हत्याकांड के पीड़ितों को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके और आरोपी को उसकी क्रूर हरकत का अंजाम भुगतना पड़े। गांव में अब भी दुख और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वह न्याय के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे और अंतिम समय तक संघर्ष करेंगे। कोतवाल ने उन्हें आरोपी को फांसी के फंदे तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

वहीं, इस संबंध में बृहस्पतिवार को गांव में जसबीर प्रधान के आवास पर एक बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने योगेश रोहिला के आपराधिक इतिहास को बेनकाब किया। जसबीर सिंह ने आरोप लगाया कि 21 नवंबर 2007 को रमेश रोहिला, उसकी पत्नी बाला रोहिला और तीन बेटियों की मौत भी योगेश रोहिला की प्रताड़ना का ही नतीजा थी। परिवार ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी यातनाओं से तंग आकर मजबूर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed