फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna's water level rises due to rain, many families stranded

बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, कई परिवार फंसा

Sat, 14 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises due to rain, many families stranded
यमुना नदी के टापू पर फंसे लोगों को बाहर लाते नाविक। - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। विगत कई दिन से हो रही बरसात के कारण यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इस कारण यमुना नदी के बीच रेत के सूखे घाट पर झोपड़ी लगाकर सब्जी आदि उगाकर जीविका चलाने वाले सैकड़ों परिवार फंस गए। मछुआरे और कुछ परिवारों के फंसने की सूचना से हड़कंप मच गया। मछुआरों ने फंसे परिवारों को नाव से सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

लगातार कई दिन से हो रही बरसात के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों परिवारों की जान पर बन आई। दरअसल यमुना के सूखे घाट पर ठेकेदार पालेज लगा कर खरबूजा, तरबूज, लोकी, तोरी सहित अन्य सब्जी उगा कर आजीविका चलाते हैं। वह सूखे घाट पर ही झोपड़ी बनाकर परिवार सहित निवास करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गंगोह क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी मुस्तकीम, बबलू, शौकीन, यासीन, हामिद, सादिन, नसरीन, जुल्फाना आदि अपने परिवारों के साथ घाट पर ही निवास कर रहे हैं, लेकिन दोपहर के समय अचानक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी सूखे घाटों पर चढ़कर उनकी झोपड़ियों को छूने लगा। इसके बाद सभी सब्जी ठेकेदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने यमुना नदी किनारे स्थित ग्राम हुसैनपुर में अपने रिश्तेदारों को मोबाइल से फोन मिला कर जल स्तर बढ़ने की जानकारी देेकर जान बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही ग्राम हुसैनपुर और घांघोड़ के कई मछुआरे अपनी नावें और हवा से भरी ट्यूब लेकर यमुना नदी के बीच में स्थित रेत के टापू पर गए और कई चक्कर लगाते हुए सभी परिवारों को सुरक्षित तरीके से ग्राम हुसैनपुर तथा घांघोड़ स्थित उनके रिश्तेदारों आदि के यहां पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed