{"_id":"66ac00bbeb97bdb71c017454","slug":"yamuna-river-swelled-at-midnight-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128598-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यमुना नदी में आधी रात को आया उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यमुना नदी में आधी रात को आया उफान
Fri, 02 Aug 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। शिवालिक की पहाड़ियों में हुई बारिश के कारण देर रात यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया। पानी सुबह होने से पहले ही उतर भी गया, जिस कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।
बुधवार रात करीब 12 बजे यमुना नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। पुल निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के चौकीदार सुशील ने नाव चालकों को नदी में तेज पानी आने की सूचना दी। सूचना पर गांव सोंधेबांस के करीब 10 नाव चालक यमुना नदी में पहुंचे तथा अपनी नाव को तेज पानी के बहाव से बचाया। नाव चालक प्रमोद ने बताया कि तेज पानी के कारण एक नाव को कुछ नुकसान हुआ है। सुबह करीब आठ बजे नदी में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगा। पानी कम होने के बाद नाव का संचालन करीब सुबह 10 बजे ही शुरू हो पाया। बता दें, कि यमुना नदी में इससे पहले दो बार जलस्तर बढ़ चुका है, लेकिन गनीमत यह रही कि अभी तक पानी नदी के किनारों को तोड़कर बाहर नहीं पहुंच पाया है, जिस कारण कोई नुकसान हुआ है।