फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna river should be demarcated in the district

Saharanpur News: जिले में कराया जाए यमुना नदी का सीमांकन

Fri, 01 Mar 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Yamuna river should be demarcated in the district
सहारनपुर। जिले में यमुना नदी का सीमांकन कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने जनपद में स्थित यमुना नदी के लगानी नंबर में हो रहे अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बड़गांव विद्युत उपकेंद्र की क्षमता को बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि इससे आने वाली गर्मियों में क्षेत्र के किसानों को बिजली की आपूर्ति सही प्रकार से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक बिजली बिल माफी का शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुआ है, इसे जल्द जारी कराया जाए। उन्होंने छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल एवं जानमाल की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने आदि की भी मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजयंत सिंह राणा, प्रमोद प्रधान, शिवकुमार, सुभाष चौहान, विनय राणा, राजकुमार, मोहित बर्मन, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed