फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna river in spate, three villages cut off from communication

Saharanpur News: यमुना में उफान, तीन गांवों का संपर्क कटा रहा

Mon, 08 Jul 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Yamuna river in spate, three villages cut off from communication
पंचकुआ की बुढी यमुना नदी में एक माह बाद आया पानी। संवाद
चिलकाना। बरसात शुरू होते ही यमुना नदी में उफान आ गया है। इसके चलते यमुना के पार उत्तर प्रदेश के तीन गांवों का संपर्क कई घंटे तक कटा रहा। यमुना नदी में बनाया गया अस्थायी पाइप का पुल हटा दिए जाने से अब लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उप्र तथा हरियाणा की सीमा पर बहने वाली यमुना हर वर्ष ही बरसात में अपने साथ तबाही लेकर आती है। बाढ़ से जहां एक ओर नदी के किनारे खेतों में कटाव होता है, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचता है। शनिवार दोपहर बाद शिवालिक की पहाड़ियों में हुई बारिश का पानी अचानक यमुना में आ गया। बाढ़ का पानी आने से गांव सोंधेबांस, गाजदीनपुर तथा भूड़ का संपर्क उत्तर प्रदेश से कई घंटे तक कटा रहा। नदी में कम पानी होने पर लोगों ने नाव का सहारा लेकर नदी पार करना शुरू किया।
विज्ञापन

यमुना नदी में क्षेत्र के लोगों द्वारा सीमेंट के पाइप डालकर अस्थायी पुल बना दिया जाता है। जिससे लोगों का उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा की तरफ आवागमन आसानी से चलता रहता है। गत वर्ष अचानक पानी आने से नदी में लगाए गए सीमेंट के पाइप बह गए थे। बरसात के कई महीने तक नाव के द्वारा ही आना-जाना चलता रहता है। शनिवार को आई बाढ़ से किसी तरह की जन धन की हानि तो नहीं हुई, लेकिन आने वाले समय में बाढ़ की विभीषिका का अंदाजा जरूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा पहली बार हुआ है कि क्षेत्र में बहने वाली मसखरा नदी तथा बूढ़ी यमुना नदी में पानी सूख गया था। दोनों नदियों में करीब एक महीने तक पानी नहीं रहा। पानी में रहने वाले जीव जंतु मर गए तथा खेतों में रहने वाले पशुओं को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। यमुना नदी में भी इस बार जल स्तर कम हो गया था। दोनों नदियों में शनिवार की रात पानी आना शुरू हो गया है।



-------------------------


13 कुओं का निर्माण हुआ पूरा

यमुना नदी में हरियाणा तथा उप्र को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण शुरू हो गया है। नदी में 13 कुओं का निर्माण पुरा हो चुका है, जबकि छह कुओं का निर्माण शेष है। यह कार्य अब बरसात के बाद शुरू होगा। पुल निर्माण करने वाली कंपनी ने नदी से अपना सामान समेट लिया है। पुल बनने से लोगों को बाढ़ से होने वाली समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed