फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wrestlers thrilled the audience by showing tricks in Dangal

दंगल में पहलवानों ने दांव पेंच दिखा दर्शकों को किया रोमांचित

Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers thrilled the audience by showing tricks in Dangal
दंगल में जौहर दिखाते पहलवान - फोटो : SAHARANPUR
दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखा दर्शकों को किया रोमांचित
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। प्यारे जी महाराज की याद में रणदेवा गांव में चल रहे तीन दिवसीय ऐतिहासिक वार्षिक मेले में दूसरे दिन के आयोजित दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
खेड़ा अफगान के पहलवान आलमगीर व बागपत के पहलवान सुशील के बीच रोचक मुकाबले में आलमगीर ने सुशील को चित कर कुश्ती जीती। बाबूपुरा के पहलवान फारूक ने यमुनानगर के पहलवान सुशील को चित किया। गंगोह के पहलवान वकार ने हरियाणा के पहलवान अशोक कुमार को पटखनी दी। यमुनानगर के पहलवान पुनीत व कांजीबास के पहलवान कमल किशोर के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा मधौर के पहलवान काला ने हरियाणा के पहलवान अंकित को चित किया। हगावली के पहलवान अभिषेक ने हरियाणा के पहलवान निशांत को पराजित किया।
विज्ञापन

मेरठ के पहलवान प्रवीण व गंगोह के पहलवान जाबर तथा कांजीबास के पहलवान कमल किशोर तथा खेड़ा अफगान के पहलवान आलमगीर के बीच हुए रोचक कुश्ती बराबरी पर छूटी। रेफरी देवदत्त शर्मा व शकील अहमद रहे। विजेता व उप विजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से पुरस्कार दिया गया। इस दौरान समिति के प्रधान चौधरी हरिपाल सिंह, महीपाल सिंह, पहल सिंह, विकास चौधरी, सेवा राम, विपिन आर्य, सोमनाथ खजांची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed