{"_id":"62dc35d332e2f04b233deed3","slug":"wrestlers-selected-for-state-wrestling-competition-saharanpur-news-mrt5982148194","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन
विज्ञापन
राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित पहलवान।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गाजियाबाद में 28 से 30 जुलाई तक होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला कुश्ती संघ ने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित राजबल कुश्ती एकेडमी में हुए चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने खूब दम खम दिखाया।
शनिवार को राजबल कुश्ती एकेडमी में हुए चयन ट्रायल से पहले एकेडमी के संस्थापक व जिला कुश्ती संघ उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी ने खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि यदि हम अनुशासित नहीं हैं तो किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हो सकते। कड़ी स्पर्धा के बाद फ्री स्टाइल के लिए 57 किग्रा भार वर्ग में मैडी कुमार, 65 किग्रा में गौरव और 92 किलोग्राम में आयुष यादव चयन कराने में सफल रहे।
ग्रीको रोमन शौली के लिए 60 किग्रा में करण राणा का चयन हुआ। संदीप पहलवान को टीम का कोच और अभिषेक चौधरी को मैनेजर बनाया गया है। चयनित खिलाड़ियों को डॉ. एके गुप्ता, जिला कुश्ती संघ सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, संदीप चौधरी, अक्षय चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
जूडो प्रतियोगिता 28 जुलाई को होगी
सहारनपुर। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 28 जुलाई को मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में होगी। जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि उक्त एक दिवसीय मुख्य प्रशिक्षक एवं जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई को होना था, लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते अब इसे 28 जुलाई को कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सभी वजन वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी को पंजीकरण कराना होगा। उसके लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो फोटो और पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा।