फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wrestlers selected for state wrestling competition

राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन

Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers selected for state wrestling competition
स्टेडियम में कुश्ती के लिये चयनित खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता नौ से 11 सितंबर तक अलीगढ़ में होगी। प्रतियोगिता के लिए जनपद के पहलवानों का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ियों में दो महिला और शेष पुरुष खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-23 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल कराकर किया गया। 53 किलोग्राम भार के लिए सरिता रानी, 76 किलोग्राम के लिए तपस्या, 57 किलोग्राम के लिए संजीव कुमार, 61 किलोग्राम के लिए सचिन कुमार, 63 किलोग्राम के लिए करण राणा, 65 किलोग्राम के लिए सागर कुमार, 67 किलोग्राम के लिए रोबिन कुमार, 70, किलोग्राम के लिए शाहरूख, 72 किलोग्राम के लिए अंजुल कुमार, 74 किलोग्राम के लिए कमल किशोर, 77 किलोग्राम के लिए संकित कुमार, 79 किलोग्राम के लिए अक्षय कुुमर, 86 किलोग्राम के लिए अभिषेक चौधरी और 92 किलोग्राम के लिए शिवम कुमार का चयन किया गया है। फुलवारी आश्रम के संदीप कुमार को कोच और आदेश कुमार को टीम मैनेजर बनाया गया है। चयनित खिलाड़ियों को प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, शौर्य गुप्ता, मनीष कुमार, डॉ. एके गुप्ता आदि ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed