फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worshiped Kaal Bhairav Ashtami by law

विधिविधान से काल भैरव अष्टमी पूजन किया

Mon, 07 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Kaal Bhairav Ashtami by law
दालमंडी पुल स्थित भैरव मन्दिर पर भैरव अष्टमी मनाते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में काल भैरव अष्टमी पूजा का आयोजन किया। इस दौरान स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा काल भैरव स्वयं शिव हैं जो सृष्टि की रक्षा के लिए अवतरित हुए हैं।
विज्ञापन

श्रीराम कृष्ण विवेकानंद संस्थान की ओर से हुए कार्यक्रम में विधि विधान से भैरव जी का पूजन और अभिषेक किया। बाद में भोग अर्पण कर आरती उतारी। इसके बाद प्रवचन में स्वामी कालेंद्रानंद ने कहा मां भगवती सती के शरीर से 51 खंड होकर शक्तिपीठ स्थापित हुए थे। इनमें ही भैरव जी भी अवतरित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सतयुग में भगवान सदा शिव को काशी में ब्रह्मा और विष्णु जी द्वारा राजाधिराज बनाया तो सदा शिव स्वयं ही भैरव रूप में काशी रक्षक और काशी के कोतवाल कहलाए। उन्होंने देश के विभिन्न स्थलों पर भैरव शक्तिपीठों की महत्ता भी बताई। इस कार्यक्रम में स्वामी मेहर चंद, अश्वनी कांबोज, राजेंद्र धीमान, अमित कुमार, अजय, भूपेंद्र राणा, मनोज शर्मा, मनोज शर्मा, राधा, वर्षा, किरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा पूर्वक मनाई भैरव जयंती
सहारनपुर। भैरव जयंती पर श्रद्धा पूर्वक कई कार्यक्रम हुए। दाल मंडी पुल के पास भैरव मंदिर में विशेष अनुष्ठान हुआ। भैरव चालीसा के पाठ के बाद पंडित दिनेश कौशिक एवं मनोज कौशिक ने यज्ञ कराया। विशेष आरती हुई, इसमें प्रवीन, आशुतोष शर्मा, मुकेश मेहता, हैप्पी शर्मा, मोहित पाराशर, मनोज सैन आदि रहे।
वहीं, ब्रिजेश नगर स्थित शिव मंदिर में भैरव जयंती पर भजन संध्या का आयोजन किया। इस दौरान पंडित प्रवेश शर्मा और पंडित संजय शास्त्री ने मंडली के साथ मधुर भजनों से भैरव बाबा की महिमा का गुणगान किया। मुख्य यजमान राकेश वत्स, राजीव वशिष्ठ, प्रेम तोमर ने पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया ने बाबा के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पंडित विमल शर्मा, ललित शर्मा, पंकज गर्ग, हर्षित गर्ग, कुणाल वत्स, सचिन वत्स, सुरेश चंद शर्मा, रामेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, जितेंद्र राठौर, सचिन सैनी, अश्वनी चौधरी आदि रहे।
भजनों के गुणगान के साथ की मंगल कामना
सहारनपुर। कोरोना काल में सबके बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के लिए पवन विहार में भजन संध्या आयोजित की। इसमें श्रद्धालुओं ने संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति का आनंद लिया।

इस दौरान गायक संदीप शर्मा, रवि बख्शी, सतीश कुमार, हर्ष सहित अन्य ने बजरंग बली से लेकर सांई बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य आरती में पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, समाजसेवी डॉ. आरएस त्यागी, अधिवक्ता आदित्य शर्मा अंगिरस, सतेंद्र तोमर, प्रतीक त्यागी और निशी ने शिरकत की। कार्यक्रम में माही त्यागी, उदयवीर त्यागी, सुनीता त्यागी, मोनिका, पूनम सैनी, पुष्पा, विजयलक्ष्मी, रमा शर्मा, शिप्रा, वंदना आदि रहे।

पवन विहार में आयोजित भजन संध्या में जयघोष करते श्रद्घालु

पवन विहार में आयोजित भजन संध्या में जयघोष करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed