फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worshiped in Gurudwara, overnight stay in Saharanpur

गुरुद्वारे में टेका मत्था, सहारनपुर में किया रात्रि प्रवास

Mon, 24 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Worshiped in Gurudwara, overnight stay in Saharanpur
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता करने के साथ ही सहारनपुर में रात्रि प्रवास किया। इसके साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेका।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम जनमंच में आयोजित कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महानगर में ही एक होटल में रात्रि प्रवास किया। रविवार की सुबह वह गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में पहुंचे, जहां पर स्वतंत्र देव सिंह ने मत्था टेका और अरदास की। कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और सिख समाज के लोगों से वार्ता की। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर, नकुड़ से प्रत्याशी मुकेश चौधरी, गुरु सिंह सभा के प्रधान बलबीर सिंह धीर, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार गुरभेज सिंह पेजी, गुरप्रीत सिंह बग्गा, सरदार आईपी सिंह, इंद्रजीत सिंह, रिंकी कोहली, प्रभोज सिंह, राजिंदर सिंह कोहली, कमल चुघ, मोनू कोहली, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed