फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worshiped Govardhan and offered Annakoot

गोवर्धन की पूजा की, अन्नकूट का भोग लगाया

Sun, 15 Nov 2020 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Govardhan and offered Annakoot
चिलकाना में अन्नकूट में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : SAHARANPUR
गोवर्धन की पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाया
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के प्रमुख मंदिरों से लेकर घरों में विधि विधान से गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट का भोग लगाया गया। साथ ही कुछ स्थलों पर गोवंश का पूजन कर गो सेवा की गई और गो संरक्षण का संकल्प लिया गया।
बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने भगवान गोवर्धन की पूजा की। इसके बाद दूध की धारा अर्पित करने के साथ भोग लगाया गया। आचार्य शुभम कौशिक, आचार्य कमल शर्मा, पंडित खेमराज मिश्रा ने पूजन संपन्न कराया। अतुल जोशी जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी। तब से इस पर्व की परंपरा है। इस दौरान अनिल मित्तल, योगेश गोयल, अनुपम गुप्ता, मयंक गर्ग, डा. सतीश गुप्ता, प्रमोद मोहश्वरी, अजय सूरी, सतीश शर्मा, विनीत शर्मा, अक्षय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं शहर के दाल मंडी पुल के निकट रजौली हाउस में गोवर्धन पूजन किया गया। भगवान गोवर्धन का भव्य शृंगार किया गया था। अंबाला रोड स्थित धर्मशाला में प्रबंधक पीयूष बंसल, ओमप्रकाश गुलशन, अशोक छाबड़ा, सुरेश चंद सहगल सहित अन्य अनुष्ठान में शामिल रहे। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन चावला, राजीव मदान, एसके दुआ, मुकेश दत्ता, मुकेश धनगर, संजय गुप्ता, अनुभव, सुधीर मिगलानी, दीपक मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूजा कर 36 व्यंजन का भोग लगाया
सहारनपुर। मां जगदंबा कुटुंब आध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान समिति के संस्थापक आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक जी महाराज के सानिध्य में पुरानी अनाज मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें ठाकुर जी को 36 व्यंजन का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में पंडित कृष्ण कुमार कौशिक, पंडित ललित कपिल, पंडित प्रणयण कौशिक, वैभव अग्रवाल, विपिन कश्यप, लवि, रिमांशु, मोहित, संकेत, आदित्य, उदित, मधु, कल्पना, सुनीता शामिल रहीं। उधर, राधा विहार स्थित महाशक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने विधिविधान से पूजन कराया। भगवान को भोग लगाकर आरती की गई। कार्यक्रम में अरुण स्वामी, नीरज मिश्रा, अंकित शर्मा, अनिकेत सहित अन्य रहे। वहीं, पैरामाउंट ट्यूलिप कालोनी में सोसाइटी की ओर से भंडारा लगाया गया। इसमें अध्यक्ष सुनील सूरी, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव अवनीश रोड, अनिल अरोड़ा, मयंक अरोड़ा, देवेंद्र वाधवा, जके चौहान, राजबीर चौहान, रामजी जुनेजा, अमित शर्मा, रोबिन गर्ग, एके आहुजा, दीपक चावला, राकेश अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed