फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worship of Lord Shiva on Mahesh Navami

महेश नवमी पर की भगवान शिव की अराधना

Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Shiva on Mahesh Navami
माहेश्वरी पंचायती मन्दिर में महेश नवमी पर पूजा अर्चना करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के माहेश्वरी स्ट्रीट स्थित श्री पंचायत माहेश्वरी मंदिर में महेश नवमी पर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर अभिषेक किया।
विज्ञापन

माहेश्वरी समाज के लोगों ने मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया। पंडित अजय किरण नंदन ने पूजा कराई। मुख्य यजमान प्रमोद राठी व कुसुम राठी रहे। पुजारी ने कहा कि माहेश्वरी समाज के लिए महेश नवमी का एक विशेष महत्व है। मान्यता है कि जेष्ठ शुक्ल नवमी को भगवान शिव की विशेष कृपा से माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई। पौराणिक कथाओं के अनुसार माहेश्वरी समाज के पूर्वज क्षत्रिय वंश के थे। एक बार यह लोग शिकार के लिए गए थे। इस दौरान ऋषियों ने उन्हें श्राप दे दिया था। तब भगवान शिव ने श्राप मुक्त कर माहेश्वरी समाज के पूर्वजों की रक्षा की।

इस दौरान मंदिर कमेटी के मंत्री राहुल माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल गोदानी , कृष्ण गोपाल, आशीष माहेश्वरी, ब्रज किशोर, सचिन, सुधीर मोहन, मोहन राठी, श्याम सुंदर राठी, तरंग राठी, निखिल भट्टर, नरेंद्र सांवल, सुमित सांवल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed