फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   World welfare possible by love

प्रेम से ही विश्व कल्याण संभव

Sun, 23 Jul 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
World welfare possible by love
पंजाब के राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने कहा कि प्रेम एक ऐसी अनुभूति है जिसमें व्यक्ति एक अदृश्य बंधन में बंध जाता है। प्रेम से ही समाज, देश और विश्व का कल्याण संभव है। 
विज्ञापन


रविवार को स्वामी रामतीर्थ केंद्र में आयोजित विश्व प्रेम महोत्सव में बदनोर ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रेम की संस्कृति है जो संपूर्ण विश्व को एक परिवार में बांधने का प्रयास करती है।
विज्ञापन


हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि खुदा का नूर न हिंदू होता है और न मुसलमान होता है। उन्होंने मीरा की भक्ति पर भी व्याख्यान दिया। साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के लिए रामतीर्थ केंद्र को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से आई डा. ममता सिंह ने संगीतमय प्रस्तुति दी। रामतीर्थ अध्यात्म अध्ययन मंडल द्वारा आयोजित 41वें वार्षिक समारोह में राज्यपाल बदनोर का स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन भी किया गया।


समारोह में आशीष राज, डा. पीडी गर्ग, गुरु अमरदास, रोशन आर्य, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, गय्यूर आलम एडवोकेट त्रिलोक चंद गुप्ता, अखिलेश मिश्र प्रभाकर, महेंद्र तनेजा, अखिलेश मित्तल, उमेश शर्मा, उषा व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed